बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन उदयपुर में कर सकती हैं शादी
Share
उदयपुर, 3 दिसम्बर: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन और सिंगर नुपूर सेनन अपने बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन के साथ उदयपुर में शादी कर सकती हैं। शादी की संभावित तारीखें 8 और 9 जनवरी हैं। आयोजन उदयपुर के होटल फेयरमाउंट में होने की चर्चाएं हैं, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
शादी में दोनों के करीबी परिवार और कुछ बॉलीवुड स्टार शामिल हो सकते हैं। नुपूर और स्टेबिन लगभग तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक साथ दिखाई देते हैं।
नुपूर सेनन ने तेलुगु फिल्म ‘नागेश्वर राव’ से अभिनय की शुरुआत की और फिर बॉलीवुड में ‘नूरानी चेहरा’ फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार के एलबम सॉन्ग ‘मैं किसी और का हूं फिलहाल’ में भी काम किया। उनके बॉयफ्रेंड स्टेबिन फेमस सिंगर हैं, जिन्होंने ‘शिमला मिर्ची’, ‘होटल मुंबई’ जैसी फिल्मों और टीवी सीरीज ‘कैसी ये यारियां’ में गाने गाए हैं।
उदयपुर पहले भी शाही और हाई-प्रोफाइल शादीयों का गवाह बन चुका है। हाल ही में अमेरिकी अरबपति राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू की शादी 21 से 24 नवंबर तक हुई, जिसमें शाहिद कपूर, रणबीर सिंह, नोरा फतेही सहित कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। इसके अलावा हार्दिक पंड्या, परिणीति चोपड़ा, ईशा अंबानी जैसी हस्तियों की शादी भी उदयपुर में हो चुकी है।
इस प्रकार नुपूर सेनन की शादी भी उदयपुर में शानदार और भव्य कार्यक्रमों की परंपरा को जारी रखने वाली है।
