LOADING

Type to search

प्रतापगढ़ के पारसोला में पुल से गिरी बस, 11 यात्री घायल

Local

प्रतापगढ़ के पारसोला में पुल से गिरी बस, 11 यात्री घायल

Share

चालक ने हैंड ब्रेक नहीं लगाया, ब्लास्टिंग के कारण रोका गया था यातायात
उदयपुर, 17 सितम्बर
प्रतापगढ़ जिले में पारसोला कस्बे के पास अमृतीया भुग्गा भट्ट क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक निजी यात्री बस नाले में गिर गई। बस प्रतापगढ़ से सागवाड़ा जा रही थी। हादसा उस समय हुआ जब पास की माइंस में ब्लास्टिंग के चलते यातायात रोका गया था। इसी दौरान बस चालक डंपर चालक से बात करने के लिए नीचे उतरा, लेकिन हैंड ब्रेक नहीं लगाया। नतीजतन बस अचानक रिवर्स होकर पुल से नीचे नाले में जा गिरी।
सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक नानालाल सालवी, उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई और पारसोला थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। राहत कार्य शुरू करवाया गया। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
25 यात्री सवार, 11 घायल
बस में कुल 25 यात्री सवार थे, जिनमें से 11 लोग घायल हुए। घायलों में हिरकी पत्नी भेरिया मीणा, सुकना पत्नी गोतिया, मीरा पत्नी हरिराम, आशा पत्नी कन्हयालाल, खानकी पत्नी लिलिया मीणा, धुलकी पत्नी कालिया मीणा, भेरकी पत्नी जयप्रकाश मीणा, भावेश पिता गौतम, सुमन पिता गौतम और मोनिका पिता गौतम सहित अन्य यात्री शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *