LOADING

Type to search

6 माह से फरार चैन स्नेचर गिरफ्तार, इंटरस्टेट गैंग का खुलासा

Local

6 माह से फरार चैन स्नेचर गिरफ्तार, इंटरस्टेट गैंग का खुलासा

Share

छाजा में महिला दुकानदार को बनाया था शिकार, 3 राज्यों में वारदातें कबूलीं
बांसवाड़ा, 9 जनवरी:
जिले के छाजा गांव में महिला किराना दुकानदार से चैन स्नेचिंग के मामले में आनंदपुरी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस वारदात के तीसरे आरोपी कोटड़ा निवासी लोकेश किर को गिरफ्तार कर लिया है, जो पिछले 6 महीनों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस पूछताछ में लोकेश ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह करीब 10 साथियों के साथ मिलकर एक अंतरराज्यीय चैन स्नेचिंग गिरोह चला रहा था, जो राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में वारदातों को अंजाम देता था। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने तीन राज्यों में 8 चैन स्नेचिंग की घटनाएं कबूल की हैं।
थानाधिकारी सीआई कपिल पाटीदार ने बताया कि गिरोह का तरीका बेहद शातिराना था। आरोपी पहले दुकानों की रैकी करते, महिला दुकानदार को निशाना बनाते और ग्राहक बनकर दुकान में घुसते। जैसे ही महिला पीछे मुड़ती, बदमाश गले से चेन खींचकर फरार हो जाते। गौरतलब है कि 20 जुलाई 2025 को छाजा गांव में महिला दुकानदार से सोने की चेन छीनी गई थी। उस समय एक आरोपी राजू किर को मौके से पकड़ लिया गया था, जबकि लोकेश फरार हो गया था। अब पुलिस ने लोकेश को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *