LOADING

Type to search

कंडे नास्ट ट्रैवलर ने उदयपुर को चुना 2026 के लिए भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल

Local

कंडे नास्ट ट्रैवलर ने उदयपुर को चुना 2026 के लिए भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल

Share

उदयपुर, 10 नवम्बर: विश्व प्रसिद्ध यात्रा पत्रिका कंडे नास्ट ट्रैवलर (Condé Nast Traveller) ने 2026 में घूमने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थानों की सूची में उदयपुर को भारत का एकमात्र शहर चुना है। झीलों का शहर कहे जाने वाले उदयपुर की झीलें, भव्य महल और ऐतिहासिक हवेलियाँ पर्यटकों को आकर्षित करती रही हैं।
पत्रिका ने उदयपुर में हाल ही में खुले नए लक्जरी होटलों को भी इस सूची में महत्व दिया है। इनमें फेयरमोंट उदयपुर पैलेस 327 कमरों वाला महलनुमा होटल है, जो 19वीं शताब्दी के मानसून पैलेस के पास स्थित है और राजपूत युग की कलात्मक डिज़ाइन को दर्शाता है। वहीं, द लीला पैलेस उदयपुर में ‘अर्क एट पिछोला’ नामक निजी विला शुरू हुई है, जो व्यक्तिगत सेवा और विलासिता प्रदान करती है। इसके अलावा मैरियट, हिल्टन और मिनिमलिस्ट होटल्स जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और भारतीय होटल समूह 2026 में उदयपुर में खुलने वाले हैं।
उदयपुर में 20 से 22 फरवरी 2026 तक ‘द ओबेरॉय कॉनकोर्स डी’ एलिगेंस’ का आयोजन भी होगा, जिसमें भारत और विदेशों से विंटेज कारों का प्रदर्शन होगा। शहर की शाही विरासत और समकालीन आकर्षण का संतुलन इसे विशेष बनाता है और पर्यटन के लिए आदर्श गंतव्य प्रस्तुत करता है।
इस सूची में उदयपुर के अलावा बारबाडोस, ब्रसेल्स, हांगकांग और नाओशिमा जैसे वैश्विक गंतव्य भी शामिल हैं। कंडे नास्ट ट्रैवलर की यह मान्यता उदयपुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख लक्जरी और सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *