LOADING

Type to search

सेंट ग्रेगोरियस स्कूल में बवाल: तिलक–कलावा हटवाए जाने पर पेरेंट्स आक्रोशित

Local

सेंट ग्रेगोरियस स्कूल में बवाल: तिलक–कलावा हटवाए जाने पर पेरेंट्स आक्रोशित

Share

धार्मिक आस्थाओं पर दखल का आरोप
उदयपुर, 10 दिसंबर :
उदयपुर के सेंट ग्रेगोरियस सी. सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को तब माहौल तनावपूर्ण हो गया जब बच्चों के हाथों से कलावा उतरवाए जाने और माथे पर तिलक न लगाने देने की शिकायतों के विरोध में अभिभावक और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए। पेरेंट्स का आरोप है कि स्कूल मैनेजमेंट लंबे समय से बच्चों को धार्मिक प्रतीक के रूप में पहने जाने वाले कलावा, तिलक या अन्य पहचान चिन्हों पर रोक लगा रहा है, जिससे उनकी आस्था को ठेस पहुंच रही है।
शिकायतों के बाद भाजपा शहर जिला महामंत्री पंकज बोराणा, भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष सन्नी पोखरना सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे। उन्होंने फादर वर्गीस थॉमस और प्रिंसिपल सुभा जोश से इस व्यवहार पर जवाब मांगा। दोनों पक्षों के बीच काफी देर बातचीत और बहस चली। इसी दौरान सुखेर थानाधिकारी रवीन्द्र चारण पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।
अभिभावकों का कहना है कि वाइस प्रिंसिपल अनिल गोस्वामी पहले भी इसी तरह की रोक को लेकर विवादों में रहे हैं और उनके खिलाफ केस तक दर्ज है। पेरेंट्स ने सांसद मन्नालाल रावत और डीईओ लोकेश भारती तक शिकायत पहुंचाने की जानकारी दी है। उनका कहना है कि स्कूल धार्मिक स्वतंत्रता से खिलवाड़ कर रहा है, जो स्वीकार्य नहीं।
स्कूल के दो शिक्षकों को निकालने का विवाद भी गर्माया
-इधर, स्कूल के बाहर एक और मामला उभर आया है। लगभग डेढ़ माह पहले टर्मिनेट की गई दो शिक्षिकाएं अनीता कुरियन और संजून वर्गीस न्याय की मांग को लेकर स्कूल के बाहर धरने पर बैठी हैं। उनके हाथों में “प्रिंसिपल हटाओ—पक्षपात बंद करो” लिखी तख्तियां थीं। दोनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन मनमानी कर रहा है और बिना स्पष्ट कारण बताए उन्हें हटाया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *