LOADING

Type to search

नांदेशमा विद्यालय में शिक्षक की विवादित टिप्पणी पर बवाल

Local

नांदेशमा विद्यालय में शिक्षक की विवादित टिप्पणी पर बवाल

Share

विवाद बढ़ा तो शिक्षक ने लिखित में मांगी माफी
गोगुंदा, 12 दिसम्बर:
सायरा थाना क्षेत्र के नांदेशमा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान हिंदी व्याख्याता वरदीचंद द्वारा ब्राह्मण समाज के संबंध में कथित रूप से विवादित टिप्पणी करने पर ग्रामवासियों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव ग्रामीण एकजुट होकर सायरा थाने पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षक ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्प्णी की थी। जिसको लेकर तनाव का माहौल बन गया। जिसके बाद गांव के अर्जुन पालीवाल, हेमंत पालीवाल, राधेश्याम पालीवाल, हितेश, सुरेश, मनीष, कृष्ण गोपाल पालीवाल, यशवंत पालीवाल आदि थाने पहुंचे तथा शिक्षक की शिकायत की। इस मामले में उन्होंने चेतावनी दी कि दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
बढ़ते विवाद को देखते हुए शिक्षक वरदीचंद ने अपनी टिप्पणी पर खेद जताते हुए विद्यालय प्रशासन को लिखित में माफीनामा सौंप दिया। इस मामले में प्रधानाध्यापिका पवन मीणा ने का कहना है कि प्रार्थना के दौरान शिक्षक प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए कबीरदास की पंक्ति “जाति न पूछे साधु की, पूछ लीजिए ज्ञान” का उदाहरण दे रहे थे, इसी दौरान उनके कथन में ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी सामने आई। प्रार्थना समाप्ति पर शिक्षक ने सभी के सामने मौखिक और लिखित रूप से क्षमा भी मांगी। फिलहाल पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *