LOADING

Type to search

पिता—पुत्र की करंट से मौत को लेकर डांगी समाज ने मांगा 50 लाख का मुआवजा

Local

पिता—पुत्र की करंट से मौत को लेकर डांगी समाज ने मांगा 50 लाख का मुआवजा

Share

प्रतापगढ़, 11 मार्च : अरनोद क्षेत्र के खरखड़ा गांव में झूलते बिजली तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत के मामले में डांगी समाज ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार 10 मार्च को खेत पर काम करते समय ट्रॉली झूलते बिजली तार से छू गई, जिससे गोवर्धन डांगी और उनके पुत्र नरेंद्र डांगी करंट की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
डांगी समाज के जिलाध्यक्ष अनिल डांगी के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में क्षेत्र में झूलते तारों और क्षतिग्रस्त बिजली खंभों को तुरंत बदलने तथा अतिरिक्त पोल लगाने की मांग भी की गई। समाज ने चेतावनी दी कि 1 अप्रैल तक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *