LOADING

Type to search

देबारी गोलीकांड का आरोपी जिगर जोशी 3 दिन के रिमांड पर

Local

देबारी गोलीकांड का आरोपी जिगर जोशी 3 दिन के रिमांड पर

Share

उदयपुर, 18 नवंबर: प्रतापनगर थाना क्षेत्र में लॉ स्टूडेंट के दोस्त की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी जिगर जोशी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे मामले से जुड़े फरार आरोपी राहुल चौधरी के मामले में पूछताछ की जाएगी। जिस पिस्टल से सेरावतों का वाड़ा निवासी प्रताप सिंह देवड़ा की जान गई, वह झुंझुनूं निवासी राहुल की थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी जिगर को अदालत में पेश किया था।
घटनाक्रम के बाद से राहुल चौधरी फरार है। उसकी तलाश के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। जो राजस्थान और पड़ोसी गुजरात के शहरों में दबिश दे रही हैं। जांच टीम का कहना है कि राहुल के मिलने पर पता चलेगा कि उसने पिस्टल कहां से खरीदी, उसका उद्देश्य क्या था और जिगर को उसने पिस्टल किस लिए और कब दी थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। घटना के दाैरान माैजूद राजेंद्र ने ही पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी।
गौरतलब है कि गत शनिवार शाम देबारी के एक खेत में तीन दोस्त जुटे थे। उसी दौरान जिगर ने पिस्टल निकाली और मजाक करने लगा। उसी दौरान पिस्टल चली और गोली सीधे प्रता सिंह देवड़ा को लगी। जिसे पर जिगर उसका दोस्त राजेंद्र निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, किन्तु तब तक उसकी जान चली गई। घटना के बाद प्रताप सिंह देवड़ा के पिता ने जिगर पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *