दिल्ली: लाल किले के पास कार धमाके में 8 की मौत, 24 घायल
Share
दिल्ली, 11 नवम्बर: लाल किले के पास शाम 6.52 बजे एक i-20 कार में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 8 लोगों की मौत और 24 घायल होने की पुष्टि हुई है। धमाका फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुआ। कार हरियाणा के गुरुग्राम में रजिस्टर्ड थी।
घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह पहले LNJP अस्पताल पहुंचे और फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया। दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। NIA और NSG भी जांच में शामिल हैं।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि हरियाणा के नदीम ने 2 साल पहले कार सलमान को बेची थी। पुलिस ने नदीम को हिरासत में लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री से घटना की जानकारी ली। धमाके के बाद दिल्ली समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें मुंबई, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड शामिल हैं।
