LOADING

Type to search

महंत चंद्र भारती के जन्मदिन पर हजारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे डिप्टी सीएम बैरवा

Local

महंत चंद्र भारती के जन्मदिन पर हजारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे डिप्टी सीएम बैरवा

Share

आशीर्वाद लेकर दी शुभकामनाएं, शिव पूजा-अर्चना की; सरकार की योजनाओं और ईआरसीपी पर रखे विचार
चित्तौड़गढ़, 21 दिसम्बर:
राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा रविवार को चित्तौड़गढ़ के पावटा चौक स्थित प्राचीन श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीमहंत चंद्र भारती महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया और उनके 68वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मंदिर परिसर में सादगी, श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।
मंदिर पहुंचते ही उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने महंत चंद्र भारती महाराज का आशीर्वाद लिया और भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उनका यह दौरा पूरी तरह निजी रखा गया। जन्मदिन के अवसर पर मंदिर परिसर में मावे का केक काटा गया, जो डिप्टी सीएम की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने महंत जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, वहीं महंत चंद्र भारती महाराज ने उपमुख्यमंत्री को घड़ी भेंट कर आशीर्वाद दिया।
मंदिर परिसर में संत समाज और श्रद्धालुओं ने उपमुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। महंत चंद्र भारती महाराज ने प्रदेश की खुशहाली और समाज के कल्याण की कामना करते हुए उपमुख्यमंत्री को आशीर्वाद प्रदान किया। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और भक्तों ने महंत जी के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
सरकार की योजनाओं पर चर्चा
मंदिर परिसर में अनौपचारिक बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने रोजगार, रसोई गैस सब्सिडी, महिला सशक्तिकरण और किसान कल्याण को सरकार की प्राथमिकता बताया। डिप्टी सीएम ने ईआरसीपी योजना और जल समझौते का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे राजस्थान के कई जिलों को पानी मिलेगा और जल संकट से राहत मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *