LOADING

Type to search

तितरड़ी में लाखों की लागत से बनाई टंकी, फिर भी पानी को तरस रहे ग्रामीण

Local

तितरड़ी में लाखों की लागत से बनाई टंकी, फिर भी पानी को तरस रहे ग्रामीण

Share


उदयपुर, 8 जनवरी: ग्राम पंचायत तितरड़ी के अंबामाता घाटी क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च कर दो साल पहले बनायी गई पानी टंकी अब तक चालू नहीं की गई है। पाइप लाइन बिछा दी गई और बोरवेल भी तैयार है, लेकिन जलदाय विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं की जा रही।
निवर्तमान उपसरपंच मनोहर सिंह सिसोदिया ने बताया कि टंकी पूरी तरह तैयार है और पाइपलाइन क्षेत्र में बिछाई जा चुकी है। इसके बावजूद ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के लोग प्यास बुझाने के लिए बेहाल हैं और टंकी के बने रहने के बावजूद इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
जनसुनवाई में की गुहार, फिर भी नहीं हुआ कोई कार्रवाई
उपसरपंच ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कई बार जिला कलेक्टर द्वारा आयोजित जनसुनवाई में ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा किए गए निवेश का कोई वास्तविक लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों में बढ़ती नाराजगी
स्थानीय लोग जलदाय विभाग से तत्काल टंकी चालू करने और क्षेत्र में नियमित पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। अब लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है, क्योंकि दो साल बीत जाने के बावजूद जनसुविधा का लाभ नहीं मिल पाया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *