LOADING

Type to search

देवगढ़ पुलिस ने हत्या के सातों आरोपी दबोचे

Local

देवगढ़ पुलिस ने हत्या के सातों आरोपी दबोचे

Share

महिलाओं के भेष में निकाली परेड
राजसमंद, 9 अक्टूबर (उदयपुर डेस्क)
: पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि संगीन अपराधों में लिप्त आरोपी किसी भी हाल में कानून के शिकंजे से नहीं बच सकते। देवगढ़ क्षेत्र में करणी माता विशाल सांस्कृतिक मेले के दौरान हुए युवक की हत्या के सनसनीखेज प्रकरण का खुलासा करते हुए थाना अधिकारी संगीता बंजारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी सुरेंद्र उर्फ ब्लैक टाइगर समेत सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के नेतृत्व में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को महिलाओं के कपड़े पहनाकर थाना परिसर से लेकर नगर पालिका कार्यालय, सोलंकी दरवाजा और तीन बत्ती चौराहा तक पैदल परेड करवाई गई। इस दौरान आरोपियों के प्रति जनता ने आक्रोश व्यक्त किया, वहीं पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से भीड़ ने जोरदार समर्थन किया। पुलिस का उद्देश्य था, समाज में यह स्पष्ट संदेश जाए कि अपराध का परिणाम हमेशा शर्मनाक और अपमानजनक होता है। आरोपियों को अदालत में पेश करने के समय स्थानीय नागरिकों ने पुलिस के समर्थन में नारे भी लगाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *