LOADING

Type to search

पेट्रोल पंप पर दो डंपरों से डीजल और बैटरी चोरी

Local

पेट्रोल पंप पर दो डंपरों से डीजल और बैटरी चोरी

Share

सीसीटीवी और सुरक्षा गार्ड नहीं, चोरों ने ग्राइंडर से काटी बैटरी
उदयपुर, 9 नवंबर:
शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में कलड़वास स्थित बालाजी पेट्रोल पंप पर बीती रात चोरी की घटना सामने आई। अज्ञात चोरों ने पेट्रोल पंप पर खड़े दो डंपरों को निशाना बनाकर एक से डीजल और दूसरे से बैटरी चोरी कर ली।
पुलिस के अनुसार तीतरड़ी निवासी कुंदन सिंह के डंपर से करीब 300 लीटर डीजल और लक्ष्मीलाल के डंपर से बैटरी चोरी हो गई। दोनों वाहन चालक रोज की तरह पेट्रोल पंप पर अपने वाहन पार्क कर चले गए थे। सुबह पहुंचने पर उन्हें चोरी का पता चला।
ड्राइवरों ने बताया कि चोरों ने बैटरी को ग्राइंडर से काटा, जिससे आवाज जरूर हुई होगी, लेकिन पेट्रोल पंप पर कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। इतना ही नहीं, पंप परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं, जबकि नियमों के अनुसार यह अनिवार्य है।
300 लीटर डीजल निकालने में समय लगता है, जिससे स्पष्ट है कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे और चोरी का डीजल किसी वाहन में ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *