LOADING

Type to search

डिजिटल तरीकों से बढ़ा डेटा का भरोसा, बोले केंद्रीय मंत्री इंद्रजीतसिंह

Local

डिजिटल तरीकों से बढ़ा डेटा का भरोसा, बोले केंद्रीय मंत्री इंद्रजीतसिंह

Share

उदयपुर, 18 नवम्बर: केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री राव इंद्रजीतसिंह ने कहा है कि अब सर्वे में कंप्यूटर और डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल होने से डेटा की सटीकता (Accuracy) में जबरदस्त सुधार आया है। उन्होंने बताया कि जियो टैगिंग और वास्तविक समय की निगरानी जैसे आधुनिक साधनों ने पूरे सर्वेक्षण प्रक्रिया को बहुत व्यवस्थित बना दिया है।
वह मंगलवार को केंद्रीय मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (NSS) की 75वीं वर्षगांठ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि NSS के काम ने सरकार को ऐसे महत्वपूर्ण फैसले लेने में मदद की है, जो सीधे आम नागरिकों के जीवन पर असर डालते हैं।
इस मौके पर मंत्री ने ‘NSS@75 कॉफी टेबल बुक’ और तकनीकी जनरल के संयुक्त अंक का विमोचन किया। राष्ट्रीय सांख्यिकी महानिदेशक गीता सिंह राठौड़ ने कहा कि NSS पारदर्शिता और भरोसे की पहचान बन चुका है और अब विभाग परंपरा और नई तकनीक को साथ लेकर चल रहा है।
मंत्रालय के सचिव डॉ. सौरभ गर्ग ने बताया कि NSS की शुरुआत भले ही पेन और पेपर से हुई थी, लेकिन आज यह विभाग टैबलेट, लैपटॉप जैसे डिजिटल माध्यमों से डेटा इकट्ठा कर रहा है। समारोह में NSS की 75 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई, साथ ही कलाकारों ने राजस्थानी लोक नृत्य भी प्रस्तुत किए।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *