LOADING

Type to search

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की राष्ट्रपति मुर्मू से बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण पर चर्चा

Local

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की राष्ट्रपति मुर्मू से बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण पर चर्चा

Share

राष्ट्रपति को बताया कि मेवाड़ का इतिहास, 162 वर्ष पहले बालिका शिक्षा की पहल मेवाड़ से, महाराणा शंभुसिंह ने 1863 में की थी शंभू पाठशाला की स्थापना

सुभाष शर्मा
उदयपुर, 9 सितम्बर

पूर्व मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मंगलवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर गहन चर्चा हुई। विशेष रूप से बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे अहम मुद्दों पर गंभीर वार्ता हुई।
डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने राष्ट्रपति को बताया कि मेवाड़ राजघराने ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल आज से 162 वर्ष पूर्व ही कर दी थी। महाराणा शंभु सिंहजी ने वर्ष 1863 में शंभू पाठशाला की स्थापना की थी, जो वर्तमान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जगदीश चौक, उदयपुर के नाम से संचालित है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस विद्यालय में 600 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। पूर्व राजपरिवार आज भी शंभू पाठशाला में पढ़ने वाली बेटियों को कंप्यूटर, पुस्तकें और स्टेशनरी उपलब्ध कराता है। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने इसे मेवाड़ की शिक्षा परंपरा और समाज सुधार की ऐतिहासिक धरोहर बताया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेवाड़ राजघराने की इस पहल और सामाजिक सरोकारों में निरंतर योगदान की सराहना की। यह भेंट केवल शिष्टाचार तक सीमित नहीं रही, बल्कि महिला शिक्षा और सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए पारस्परिक विचार-विमर्श का भी सशक्त अवसर बनी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *