LOADING

Type to search

डूंगरपुर में वाल्मीकि बस्ती हमले को लेकर उबाल

Local

डूंगरपुर में वाल्मीकि बस्ती हमले को लेकर उबाल

Share

हिंदू संगठनों का कलेक्ट्री पर प्रदर्शन, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

डूंगरपुर, 6 अक्टूबर (उदयपुर डेस्क):
पातेला वाल्मीकि बस्ती में दलित समाज के दो युवकों पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को हिंदू संघर्ष समिति के आह्वान पर विभिन्न हिंदू संगठनों ने आक्रोश रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। गेपसागर की पाल से शुरू हुई रैली तहसील चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए धरना दिया और हमलावरों व उनके सहयोगियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या, विहिप जिलाध्यक्ष प्रकाश भट्ट, प्रभु पटेल और केके गुप्ता सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। रैली के दौरान सड़क पर जाजम बिछाकर बैठे प्रदर्शनकारियों से यातायात बाधित हुआ, जिसे पुलिस ने डायवर्ट किया।
चार दिन पहले बस्ती में दलित युवकों पर हमला हुआ था, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों पर भी हमले का प्रयास हुआ था। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। आंदोलन के समर्थन में कई व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी, हालांकि दोपहर बाद दुकानें पुनः खुल गईं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *