LOADING

Type to search

6.25 करोड़ में बदलेगा डूंगरपुर रेलवे स्टेशन का स्वरूप

Local

6.25 करोड़ में बदलेगा डूंगरपुर रेलवे स्टेशन का स्वरूप

Share

बनेगा गुड्स शेड, प्लेटफार्म सरफेसिंग, स्काई फ्रेम शेड और सीसीटीवी कक्ष
उदयपुर, 23 अक्टूबर:
दक्षिणी राजस्थान का जनजाति जिला डूंगरपुर अब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रेलवे स्टेशन की दिशा में अग्रसर है। रेलवे बोर्ड ने स्टेशन के कायाकल्प के लिए 6 करोड़ 25 लाख 60 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। इसके तहत स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा और यात्रियों व व्यापारियों के लिए कई नई सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
स्टेशन पर बनेगा माल गोदाम और श्रमिक विश्राम कक्ष
रेलवे सूत्रों के अनुसार, डूंगरपुर रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम (गुड्स शेड) का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें व्यापारियों के लिए बैठक कक्ष और कार्यालय भी बनाए जाएंगे। वहीं श्रमिकों के लिए विश्राम कक्ष, यूरिनल, शौचालय और स्नान गृह जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही प्लेटफार्म की सरफेसिंग और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत कार्य भी कराए जाएंगे।
पानी के हट और स्काई फ्रेम शेड से बढ़ेगी सुंदरता
स्टेशन परिसर को आकर्षक रूप देने के लिए स्काई फ्रेम शेड लगाए जाएंगे और यात्रियों की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल के “पानी हट” भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा अहमदाबाद–उदयपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए प्लेटफार्म विस्तार की योजना भी तैयार की गई है।
उदयपुर सिटी और राणा प्रतापनगर स्टेशन पर भी विकास कार्य
उदयपुर सिटी स्टेशन पर 1.46 करोड़ रुपए की लागत से रोलिंग हट्स और पिट लाइन मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं, जबकि राणा प्रतापनगर स्टेशन पर 36.74 लाख रुपए की लागत से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।
अमृत भारत योजना के तहत 354 करोड़ में निखर रहा उदयपुर स्टेशन
उधर, अमृत भारत योजना के तहत 354 करोड़ रुपए की लागत से उदयपुर सिटी स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेज गति से चल रहा है। एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाले इस स्टेशन का मुख्य ढांचा लगभग तैयार है, और अब परिसर की सौंदर्यवृद्धि पर कार्य जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *