LOADING

Type to search

दहेज प्रकरण की जांच के दौरान बिगड़ी तबीयत, सास की अस्पताल में मौत

Local

दहेज प्रकरण की जांच के दौरान बिगड़ी तबीयत, सास की अस्पताल में मौत

Share


उदयपुर, 9 जनवरी: प्रतापनगर थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद और दहेज प्रकरण से जुड़े तनाव के बीच एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उथरदा निवासी योगेश शर्मा का विवाह करीब चार वर्ष पूर्व नीलम औदिच्य से हुआ था। शुरुआती समय में दांपत्य जीवन सामान्य रहा, लेकिन बीते दो वर्षों से पारिवारिक मतभेद बढ़ने लगे। परिजनों का आरोप है कि बहु और सास गीता देवी के बीच आए दिन विवाद होता था, जिसके चलते परिवार ने पति-पत्नी को अलग रहने की व्यवस्था भी की थी।
कुछ समय बाद नीलम अपने पीहर चली गई और आरोप है कि इसके बाद पैसों की मांग को लेकर लगातार दबाव बनाया जाने लगा। परिजनों के अनुसार, दहेज प्रकरण में फंसाने की धमकियों से परिवार मानसिक तनाव में आ गया। इसी दौरान महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया गया, जिसकी जांच चल रही थी।
8 जनवरी को योगेश शर्मा और उनके माता-पिता को महिला थाने में बयान के लिए बुलाया गया था। बयान प्रक्रिया के दौरान योगेश की माता गीता देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। चिकित्सकीय सूत्रों के अनुसार, महिला पहले से तनाव में थीं।
घटना के बाद योगेश शर्मा ने प्रतापनगर थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर रिपोर्ट सुरक्षित रखी है और दोनों पक्षों के बयान, मेडिकल दस्तावेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
समाज के लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *