LOADING

Type to search

ED की कार्रवाई: पूर्व पार्षद बालमुकुंद इनाणी के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर दबिश

Local

ED की कार्रवाई: पूर्व पार्षद बालमुकुंद इनाणी के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर दबिश

Share

कपासन में ईडी की टीमों ने छापेमारी कर किया नेटवर्क का भंडाफोड़
चित्तौड़गढ़, 2 दिसम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
चित्तौड़गढ़ के कपासन कस्बे में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व पार्षद और हिस्ट्रीशीटर बालमुकुंद इनाणी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने सुबह सात बजे जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय से पहुंचकर बालमुकुंद के घर, होटल और उसके पूरे ऑनलाइन गेमिंग-सट्टेबाजी नेटवर्क पर छापेमारी शुरू की। कार्रवाई की संवेदनशीलता को देखते हुए CRPF के जवान भी मौके पर तैनात किए गए।
बालमुकुंद पर आरोप है कि उसने ‘जोगणिया एप’ के जरिए ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी का बड़ा रैकेट संचालित किया। युवाओं को सट्टे में फंसाकर मोटी रकम वसूलना, फर्जी खाते बनाना, किसानों और मजदूरों के खातों का दुरुपयोग करना और करोड़ों रुपए दुबई तक ट्रांसफर करना इसके मुख्य आरोप हैं। इसके अलावा धमकी देकर अवैध वसूली करने की भी जांच जारी है।
सूत्रों के अनुसार ईडी अब इनाणी के पूरे नेटवर्क, उसकी महिला साथी कामाक्षी चौबीसा और अन्य जुड़े लोगों को PMLA कानून के तहत घेर रही है। कार्रवाई में दस से अधिक ठिकानों पर टीमों ने छापेमारी की। ईडी की यह कार्रवाई ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ एक निर्णायक कदम मानी जा रही है।
पचास करोड़ की काली कमाई
ईनाणी की दुबई में कई फ्लैट, करीब 40 लग्जरी कारें और ट्रेवल बिजनेस है। इसके अलावा उन्होंने परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के नाम पर भी संपत्तियां खरीदी हैं। ईडी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ईनाणी ने करीब 50 करोड़ रुपये की काली कमाई दुबई में फ्लैट और गाड़ियों की खरीद में लगाई है। ईनाणी के खिलाफ पुलिस में आधा दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *