LOADING

Type to search

सुरों की मंडली महिला विंग के कार्यक्रम में सदाबहार गीतों ने बांधा समां

Local

सुरों की मंडली महिला विंग के कार्यक्रम में सदाबहार गीतों ने बांधा समां

Share

उदयपुर, 25 नवम्बर: सुरों की मंडली महिला विंग द्वारा अशोका पैलेस में आयोजित ‘पसंद अपनी–अपनी’ कार्यक्रम में 90 के दशक के लोकप्रिय गीतों ने पूरे माहौल को संगीत की मधुरता से भर दिया।
संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि इस अवसर पर महिला विंग की प्रतिभाशाली सुरीली सदस्याओं ने अपनी पसंद के गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
संयोजक मधु केवल्या एवं चेतना जैन ने बताया कि महिलाओं ने उत्साह के साथ विभिन्न हिट गीत प्रस्तुत किए।
इस दौरान दिव्या सारस्वत, अमृता, मधु शर्मा, नूतन वेदी, झूमुर चक्रवर्ती, मधुबाला और भगवती मेनारिया सहित विश्वा पंड्या, वृंदा शर्मा, आराध्य वैष्णव और अन्य गायिकाओं के गीतों ने भी खूब सराहना पाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *