LOADING

Type to search

परिवार अस्पताल में, सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

Local

परिवार अस्पताल में, सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

Share

82 लाख की चोरी-बीमार पिता के इलाज के लिए अस्पताल में था परिवार
चित्तौड़गढ़,11 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज डेस्क) :
चित्तौड़गढ़ शहर की विद्युत नगर कॉलोनी में शुक्रवार रातएक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। एडवोकेट विजय चोपड़ा के सूने मकान से चोर करीब82 लाख रुपए के गहने और नकद लेकर फरार हो गए। चोरी में लगभग 65 लाख रुपए के सोने केआभूषण, डेढ़ लाख की चांदी तथा करीब 15 लाख रुपए नकद शामिल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार एडवोकेट विजय चोपड़ा की तबीयत करीब दस दिन पहले अचानक बिगड़ गई थी। उन्हेंउपचार के लिए उदयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में डॉक्टरों नेअहमदाबाद रेफर कर दिया। इस दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ था, जिससे घर पूरी तरहसूना हो गया। इसी बीच अज्ञात चोरों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दे दिया।

पड़ोसी को टूटा ताला दिखा, तब खुला राज

अमन चोपड़ाने बताया कि उनका छोटा भाई रोमिल दो दिन पहले कुछ पैसों के इंतज़ाम के लिए चित्तौड़गढ़आया था। वह गुरुवार को लगभग 15 लाख रुपए घर में रखकर उदयपुर लौट गया था। शुक्रवार दोपहरतक सब कुछ सामान्य था, पर रात करीब दस बजे दोस्त गौरव खेरोदिया ने घर के बाहर पहुंचकरदेखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है और अंदर लाइट जल रही है। शक होने पर उसने तुरंत अमन को सूचना दी।
अमन चोपड़ा जब उदयपुर से देर रात लौटे, तो देखा कि गेट और अंदर के दरवाजों की कुंडियां टूटी हुईथीं। अलमारियों के लॉक तोड़े गए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच में करीब 500–600 ग्राम सोना, एक किलो चांदी और 15 लाख नकद गायब मिले। चोर दो सूटकेस भी ले गएजिनमें कपड़े व अन्य सामग्री रखी थी।
साइबर सेल व MOB जुटी जांच में
शनिवार सुबह सूचना मिलने पर डीएसपी शहर विनय चौधरी, थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह, एएसआई अमर सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और साइबर सेल तथामोबाइल ऑब्जर्वेशन ब्रांच (MOB) की टीम को बुलाया गया। टीमों ने फिंगरप्रिंट्स और मोबाइलटावर लोकेशन के आधार पर सुराग तलाशने शुरू किए। पुलिस ने आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई गई है कि चोरों को परिवार के बाहर होने की जानकारी पहले से थी और उन्होंने पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। कॉलोनी मेंदहशत का माहौल विद्युत नगर कॉलोनी में इस बड़ी चोरी के बाद लोगों में दहशत है। कॉलोनीवासी रात्रि गश्त बढ़ाने और निजी सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *