पिता ने साढ़े 3 महीने की बच्ची से रेप किया
Share
दर्द से बिलख रही थी मासूम, मां ने दर्ज कराया मामला
उदयपुर, 9 सितम्बर
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता ने अपनी ही साढ़े तीन महीने की मासूम बेटी के साथ कथित तौर पर रेप किया। यह घटना 7 सितंबर (रविवार) की रात को हुई।
बच्ची की माँ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि जब वह छत पर थीं, तब बच्ची के रोने की आवाज़ सुनकर नीचे आईं। वहाँ उन्होंने अपनी बेटी को खून से लथपथ पाया। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला ने बताया कि माँ की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है। हालाँकि, अभी तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
