LOADING

Type to search

पूर्व सीएम गहलोत उदयपुर पहुंचे, मेघवाल और शर्मा से मिलकर पूछी कुशलक्षेम

Local

पूर्व सीएम गहलोत उदयपुर पहुंचे, मेघवाल और शर्मा से मिलकर पूछी कुशलक्षेम

Share


उदयपुर, 11 नवम्बर : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार शाम जयपुर से उदयपुर पहुंचे। डबोक एयरपोर्ट से वे सीधे पूर्व गृहमंत्री कैलाश मेघवाल के निवास पहुंचे और उनसे उनकी कुशलक्षेम पूछी। इसके बाद गहलोत बीमार चल रहे पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पीसीसी महासचिव गोपाल शर्मा से मिलने जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल गए, जहां शर्मा कुछ दिनों से भर्ती थे।
सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम
सभी दौरों के बाद गहलोत सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ ने बताया कि उन्हें यूडीए द्वारा बलीचा क्षेत्र में हाल ही में की गई कार्रवाई और उससे प्रभावित गरीब परिवारों के बारे में जानकारी दी गई। पहले गहलोत का प्रभावित परिवारों से मिलने का कार्यक्रम था, लेकिन अंधेरा होने के कारण वे वहां नहीं जा सके।
पार्टी पदाधिकारियों ने किया मेवाड़ी परंपरा अनुसार स्वागत
एयरपोर्ट पर गहलोत का स्वागत कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मेवाड़ी पगड़ी, तिरंगी सूत की माला और उपरना पहनाकर किया। इस अवसर पर अर्जुन बामनिया, सुरेंद्र सिंह झाड़ावत, दिनेश खोड़निया, भेरूलाल चौधरी, नगराज मीणा, रामलाल मीणा, हीरालाल दरांगी, पीसीसी महासचिव पंकज शर्मा, देहात जिलाध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़, संगठन महासचिव अरुण टांक, दिनेश श्रीमाली, संजय मंदवानी, सद्दाम हुसैन, सिद्धार्थ सोनी और निवर्तमान पार्षद हिदायत तुल्ला सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आरटीडीसी पूर्व चेयरमैन ने भी किया स्वागत
पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन रणदीप धनखड़ ने भी पगड़ी और उपरना ओढ़ाकर गहलोत का स्वागत किया। गहलोत बुधवार सुबह जयपुर लौटेंगे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *