LOADING

Type to search

घायल पैंथर के हमले से रेस्क्यू टीम के चार सदस्य घायल

Local

घायल पैंथर के हमले से रेस्क्यू टीम के चार सदस्य घायल

Share

कुछ देर बाद पैंथर की मौत
देलवाड़ा, 12 दिसम्बर :
समीपवर्ती नेगड़िया में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में घायल हुए पैंथर को रेस्क्यू करने पहुंची टीम पर पैंथर ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें रेस्क्यू टीम के चार सदस्य घायल हो गए। हमले में होमगार्ड जवान पन्नालाल कुमावत के हाथ, घनश्याम पूर्बिया के पैर में चोट आई, जबकि हरीश प्रजापत को नाखून लगने से जख्म हुए। हमले के दौरान बचने की कोशिश में भाग रहे वनरक्षक गिरधारी लाल गिर पड़े, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। सभी घायलों को अनंता अस्पताल ले जाया गया।
इसके बाद वन विभाग के रेंजर इस्माईल शैख व अन्य अधिकारी पैंथर को ट्रेंकुलाइज करने पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिला। पैंथर को लीलेरा नर्सरी लाकर वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. लोकेश छीपा, डॉ. हितेष राज चाहर और डॉ. सुरेश जांगिड़ द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट के अनुसार मृत पैंथर नर, लगभग पांच वर्ष का था और उसके पिछले दाहिने पैर की फीमर हड्डी टूटने के साथ मांसपेशियां भी क्षतिग्रस्त थीं। चोट और सदमे के कारण उसकी मौत होना बताया गया।
वन विभाग की टीम, जिसमें सहायक वनपाल नंद लाल गमेती, वन रक्षक सत्येन्द्र सिंह, रोहित कुमार, दिलखुश मीना, पुष्पेन्द्र सिंह व राजदीप सिंह शामिल थे, गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक सर्च ऑपरेशन में जुटी रही। पोस्टमार्टम के बाद पैंथर का अंतिम संस्कार लीलेरा नर्सरी में किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *