LOADING

Type to search

स्कूल बैग लेकर 12 दिन पहले निकले थे चार नाबालिग, अभी तक नहीं चला सुराग

Local

स्कूल बैग लेकर 12 दिन पहले निकले थे चार नाबालिग, अभी तक नहीं चला सुराग

Share

मुम्बई में होने की आशंका, परिजन बोले—टिकट तक के पैसे भी नहीं थे
बांसवाड़ा, 25 नवंबर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
कलिंजरा थाना क्षेत्र के कातरिया गांव से लापता चार नाबालिग छात्रों का 12 दिन बाद भी कोई पता नहीं चला है। चारों 13 नवंबर को स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। दो दिनों तक परिजनों ने गांव व आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, पर असफल रहने पर 15 नवंबर को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
परिजनों की बढ़ती चिंता
लापता 15 वर्षीय विपुल की मां कंकु ने कहा कि बेटा सुबह खाना खाकर घर से निकला था और तब से उसका कोई अता-पता नहीं है। वहीं, 14 वर्षीय अरमान के पिता विनोद, जो सूरत में सिक्योरिटी गार्ड हैं, ने बताया कि बेटे के गायब होने की जानकारी बड़े भाई से मिली। टिकट के पैसे नहीं होने के कारण वेतन मिलने के बाद 17 नवंबर को गांव पहुंचे।
स्कूल बैग लेकर घर से निकले थे चारों
चारों नाबालिगों में कल्पेश 12वीं में पढ़ता है, जबकि विपुल, अरमान और आशीष 9वीं कक्षा के छात्र हैं। सभी छात्र पास के बालवाड़ा गांव के स्कूल में अध्ययनरत थे। स्कूल जाने के बाद ही वे लापता हो गए। विपुल अपने साथ पिता का एंड्रॉइड मोबाइल भी ले गया था।
मुंबई में होने की आशंका, तलाश जारी
कलिंजरा थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चारों के मौज-मस्ती के लिए घर से भागने की संभावना लग रही है। पुलिस को मिले इनपुट के अनुसार, नाबालिगों के मुंबई में होने की आशंका है। इसी आधार पर पुलिस की टीम तथा कुछ परिजन मुंबई में उनकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि बच्चों को जल्द ही खोज लिया जाएगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *