गौरव वल्लभ ने कांग्रेस पर किया जोरदार हमला: वंशवाद और पीए नेता ही चल सकते हैं पार्टी में
Share
बोले, कांग्रेस को गंभीरता से सोचना चाहिए कि राहुल गांधी पाकिस्तान से चुनाव क्यों नहीं लड़ें
उदयपुर, 13 अक्टूबर: प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने उदयपुर में कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला किया। गौरव ने कहा कि कांग्रेस में दो तरह के नेता ही चल सकते हैं — एक वंशवाद से आने वाले और दूसरे वरिष्ठ नेताओं के निजी सहायक (पीए)। उन्होंने राजस्थान में अशोक गहलोत को वंशवाद और परिवारवाद का प्रमुख ध्वजवाहक बताया।
गौरव वल्लभ हाल ही उदयपुर आई उदयपुर में कांग्रेस की ऑब्जर्वर और महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर के उस बयान पर जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्हें भाजपा का स्लीपर सैल कहा था।
गौरव ने राहुल गांधी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वे नई दिल्ली में रहकर पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं और वहां की बात भारत में करते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि कांग्रेस को गंभीरता से सोचना चाहिए कि राहुल गांधी पाकिस्तान से चुनाव क्यों नहीं लड़ें।
उन्होंने कांग्रेस में पीए और वंशवाद वालों के दबदबे पर नाराजगी जताई और कहा कि पार्टी ने उनके खिलाफ बयान देने वाले नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की। गौरव ने बताया कि जब उन्होंने उदयपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा, तब भी उनके खिलाफ कुछ नेताओं ने बयान दिए, लेकिन पार्टी ने कोई कदम नहीं उठाया।
गौरव वल्लभ ने कांग्रेस को पाकिस्तान पर बयानों के लिए भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश भारतीय सेना की सफलता का जश्न मना रहा था, तब राहुल गांधी ने संसद में सवाल उठाए कि हमारे कितने हवाई जहाज गिरे, जबकि पाकिस्तान की वास्तविक स्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया।
उन्होंने कांग्रेस में वंशवाद और पीए नेताओं के प्रभाव को पार्टी की कमजोरियों के रूप में बताया और कहा कि यह पार्टी की परंपरा बन चुकी है कि जो गांधी परिवार को चुनौती देता है, वह नेता रह सकता है।
