LOADING

Type to search

गौरव वल्लभ को बताया भाजपा का स्लीपर सेल

Local

गौरव वल्लभ को बताया भाजपा का स्लीपर सेल

Share

कांग्रेस पर्यवेक्षक एवं महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर ने माना गौरव वल्लभ को टिकट देना कांग्रेस की भूल

उदयपुर, 6 अक्टूबर: एआईसीसी द्वारा ‘संगठन सृजन अभियान’ के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक और महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर ने कहा कि भाजपा का स्लीपर सेल गौरव वल्लभ था। उन्होंने बताया कि गत विधानसभा चुनाव में उदयपुर शहर विधानसभा सीट से उन्हें कांग्रेस का टिकट देना पार्टी की बड़ी गलती रही। यशोमती ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस की विचारधारा की सच्चाई होती तो गौरव वल्लभ किसी दूसरी पार्टी का झंडा नहीं उठाते। जो ऐसा करता है, वह पार्टी के लिए खतरा बन जाता है।”
पर्यवेक्षक यशोमती ने राहुल गांधी के वोट चोरी अभियान का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव में वोट चोरी हुई। उन्होंने बताया कि 2004 में उनका मतदाता आधार बढ़कर 26,000 तक पहुँच गया था, लेकिन चुनाव में उन्हें केवल 11,000 वोट मिले। उनका मानना है कि इसी वोट चोरी के कारण भाजपा सत्ता में बैठी और जनता अब परेशान हो गई है।
यशोमती ठाकुर ने बताया कि शहर व देहात अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ता अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। यहां से छह-छह नाम चयनित करके एआईसीसी को भेजे जाएंगे, जहां अंतिम मोहर लगेगी। उन्होंने स्थानीय गुटबाजी को नकारते हुए कहा, “अध्यक्ष बदलते हैं, लेकिन टीम वही काम करती है। आगामी निगम चुनाव एकजुट होकर लड़ा जाएगा। कांग्रेस एक परिवार है।”
सीनियर नेताओं में दूरी की बातें बेबुनियाद
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच दूरी के सवाल पर यशोमती ने मीडिया को सचेत किया और कहा कि “मीडिया गलत दिशा में प्रोत्साहन न दे। कांग्रेस की विचारधारा मुख्य आधार है।”
स्थानीय टीम के नेतृत्व में ही प्रत्याशी होंगे चयनित
यशोमती ठाकुर ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी का चयन पीसीसी चीफ के नेतृत्व में स्थानीय टीम करेगी। प्रेस वार्ता में पीसीसी ऑब्जर्वर चेतन डूडी, अभिषेक चौधरी, गोविंद डांगा, देहात जिलाध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, शहर अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़, पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, पीसीसी उपाध्यक्ष हीरा लाल दरांगी, पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया, महासचिव पंकज शर्मा और प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *