LOADING

Type to search

अपराध कर भागा, पहाड़ी से कूदकर टूटे हाथ—पैर

Local

अपराध कर भागा, पहाड़ी से कूदकर टूटे हाथ—पैर

Share

अब बैसाखी के सहारे बोला—अपराध पाप है
उदयपुर, 8 जनवरी:
सूरजपोल थाना क्षेत्र में घरों के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे मौका तस्दीक के लिए घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां उसने लोगों के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। इस दौरान आरोपी टूटे हाथ-पैर के कारण बैसाखियों के सहारे चलता नजर आया।
सूरजपोल थाना पुलिस के अनुसार विशाल मेगामार्ट के पीछे स्थित कॉलोनी में दो दिन पूर्व देर रात आरोपी नवाज पुत्र जावेद खान उर्फ लाला (19), निवासी दीवानशाह कॉलोनी ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर करीब 25 से अधिक वाहनों के शीशे तोड़ दिए थे। अचानक हुई इस घटना से कॉलोनीवासियों में भय का माहौल बन गया था। सुबह लोगों ने जब अपने घरों के बाहर खड़े वाहन क्षतिग्रस्त देखे तो आक्रोश फैल गया।
घटना की सूचना मिलते ही सूरजपोल थाना पुलिस सक्रिय हुई और सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान सूचना मिली कि तीनों आरोपी माछला मगरा की पहाड़ियों में छिपे हुए हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान मुख्य आरोपी नवाज पहाड़ी से छलांग लगाते समय गिर पड़ा, जिससे उसके दोनों पैर और एक हाथ गंभीर रूप से टूट गए। पुलिस ने उसे उपचार दिलवाकर बाद में गिरफ्तार किया, जबकि दो नाबालिगों को डिटेन किया गया।
पुलिस जब आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची तो क्षेत्रवासियों ने उससे सवाल किए। इस पर आरोपी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि अपराध करना गलत है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूरजपोल थाना पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *