LOADING

Type to search

नदी में डूबे रास्तों के बीच भी स्वास्थ्य सेवा जारी

Local

नदी में डूबे रास्तों के बीच भी स्वास्थ्य सेवा जारी

Share

रिस्क भरी नाव से पहुंचकर टीम ने 154 बच्चों को पिलाई पोलियो खुराक
पीपलखूंट, 25 नवंबर (विजन 360 न्यूज डेस्क)
: दुर्गम पहाड़ी और नदी से कटे रोहनिया सबसेंटर तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना बेहद कठिन है, क्योंकि यहां जाने वाला मार्ग आठ महीने तक नदी में डूबा रहता है। इसके बावजूद डॉ. अनुराग भारद्वाज, एएनएम रेखा और जसवंत बेनीवाल ने जोखिम उठाकर 154 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का जिम्मा निभाया।
कड़ाके की ठंड, धुंध और तेज बहाव के बीच टीम छोटी नाव से रोहनिया पहुंची, जहां महिलाएँ अपने बच्चों को लेकर इंतजार कर रही थीं। टीम ने सभी बच्चों को सुरक्षित टीकाकरण किया।
इसी तरह कुपड़ा के होली पाड़ा जैसे इलाकों में भी नाव ही एकमात्र साधन है, और टीमें लगातार पहुंचकर टीकाकरण सुनिश्चित कर रही हैं। सीएमएचओ डॉ. जीवराज मीणा के नेतृत्व में विभाग की यह मुहिम कठिन परिस्थितियों के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएँ आमजन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण प्रयास साबित हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *