LOADING

Type to search

हिरण मगरी ग्रुप ऑफ होटल का शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

Local

हिरण मगरी ग्रुप ऑफ होटल का शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

Share

उदयपुर, 8 सितंबर
हिरण मगरी क्षेत्र में पर्यटन और आतिथ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से हिरण मगरी ग्रुप ऑफ होटल का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शहर विधायक ताराचंद जैन मुख्य अतिथि रहे। शुभारंभ का आगाज भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से हुआ। ग्रुप के पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण और उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक ताराचंद जैन, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल, समाजसेवी कमल जैन और हिरण मगरी थाना अधिकारी भरत योगी ने एचएमएच ग्रुप का आधिकारिक पोस्टर और वेबसाइट लॉन्च की। ग्रुप अध्यक्ष लाल सिंह झाला ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य होटल व्यवसायियों को एक मंच पर जोड़कर यहां आने वाले पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण और सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
विधायक जैन ने कहा कि संगठन में हमेशा शक्ति होती है। हिरण मगरी इलाके के 9 होटलों द्वारा इस ग्रुप की शुरुआत हुई है, लेकिन भविष्य में और होटल, फार्महाउस और रिसॉर्ट जुड़ेंगे। इससे पर्यटकों को बेहतर विकल्प मिलेंगे और क्षेत्र का पर्यटन क्षेत्र मजबूत होगा। स्थानीय व्यवसायियों ने इस पहल को सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि इससे उदयपुर आने वाले मेहमानों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलेंगी।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *