LOADING

Type to search

IAS अफसर से वकीलों ने लगवाई उठक-बैठक

National

IAS अफसर से वकीलों ने लगवाई उठक-बैठक

Share

IAS अफसर से वकीलों ने लगवाई उठक-बैठक, वीडियो वायरल

खुले में शौच पर मुंशी को सजा दी, वकीलों के विरोध के बाद खुद भी मांगी माफी

शाहजहांपुर। 29 जुलाई

पुवायां (शाहजहांपुर), 29 जुलाई। मंगलवार को शाहजहांपुर के पुवायां तहसील में एक असाधारण घटनाक्रम सामने आया, जब हाल ही में नियुक्त SDM और 2022 बैच के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही को वकीलों के विरोध के चलते कान पकड़कर उठक-बैठक करनी पड़ी। यह सब तब हुआ जब अफसर ने एक वकील के मुंशी को खुले में शौच करते देख उससे सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक करवाई

इस कार्रवाई से नाराज़ वकीलों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और SDM को बुलवाकर सवाल किए। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे स्वयं यह सजा स्वीकार कर सकते हैं, तो IAS राही ने स्वेच्छा से 5 बार उठक-बैठक की। उन्होंने कहा, “गलती किसी की भी हो, सजा सबको बराबर मिलनी चाहिए। मैं खुद भी बाहर टॉयलेट नहीं करूंगा, मैं जनेऊधारी हूं।”

रिंकू राही ने आगे कहा कि मुंशी को टॉयलेट न जाने पर टोका गया था, लेकिन शौचालय की गंदगी को देखकर उन्होंने प्रशासन की जिम्मेदारी भी स्वीकार की और सुधार का आश्वासन दिया।रिंकू राही वही अधिकारी हैं जिन पर 2009 में भ्रष्टाचार उजागर करने के बाद जानलेवा हमला हुआ था। उन्हें सात गोलियां लगी थीं, और एक कान व आंख की रोशनी भी चली गई थी। उन्होंने दिव्यांग कोटे से UPSC क्लियर कर 2022 में IAS सेवा जॉइन की थी।इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो चुका है और सोशल मीडिया पर भी बहस जारी है। प्रशासनिक गरिमा बनाम संवेदनशीलता को लेकर यह मामला सुर्खियों में है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *