LOADING

Type to search

तीन माह में फेंसिंग नहीं तो 1 जनवरी को रोकेंगे रेल

Local

तीन माह में फेंसिंग नहीं तो 1 जनवरी को रोकेंगे रेल

Share

रेलगाड़ी से मारे जा रहे पशु हादसों के लिए सेमारी ने दिया अल्टीमेटम
सलूम्बर/सेमारी, 9 अक्टूबर (उदयपुर डेस्क):
रेलवे ट्रैक पर हो रहे पशु हादसों को रोकने की मांग को लेकर गुरुवार को सलूम्बर जिले के सेमारी रेलवे स्टेशन से ‘रेल पशु हादसे रोकथाम जनआंदोलन’ का आक्रोश भरे अंदाज में आगाज हुआ। सेमारी गांव ने ऐलान कर दिया कि तीन माह में फेंसिंग नहीं लगाई गई तो 1 जनवरी से रेलगाड़ियां रोक दी जाएंगी।
दरअसल, उदयपुर से डूंगरपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर मजबूत तारबंदी कराने की मांग को लेकर आयोजित सभा में राजस्थानभर के गौ रक्षक, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और रेलवे संघर्ष समिति के सदस्य जुटे। सभा को संबोधित करते हुए हिमालय जैन व भरत कुमार जैन ने बताया कि पिछले दो वर्षों से रेलवे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई ज्ञापन सौंपे गए हैं, साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आए दिन हो रहे हादसों में बड़ी संख्या में गौवंश मारे जा रहे हैं।
आंदोलन के दौरान गौ सेवक प्रवीण सिंह चौहान ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर करने की घोषणा की। वहीं रौनक चौधरी ने कहा कि जब तक फेंसिंग कार्य शुरू नहीं होता, संघर्ष जारी रहेगा। सभा के अंत में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और मुख्यमंत्री सहित शीर्ष अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें चेतावनी दी गई कि यदि तीन माह के भीतर फेंसिंग कार्य शुरू नहीं हुआ तो 1 जनवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन हिमालय जैन ने किया, जबकि प्रशासनिक जिम्मेदारी पुष्पेंद्र जैन के पास रही। कार्यक्रम में पंकज जोशी व वागड टीम, अनुराग जैन व वृंदावन टीम, शैलेश त्रिवेदी, हार्दिक मेनारिया, घनश्याम सिंह थाणा, राजेंद्र कलाल, अभिषेक चौहान, सागर मेहता, ऋतिक त्रिवेदी, चिराग वैष्णव, सुरेंद्र सिंह पंवार व पीयूष मेहता सहित बड़ी संख्या में गौभक्त मौजूद रहे। मौके पर यातायात निरीक्षक जितेंद्र मीणा, स्टेशन अधीक्षक हेमेंद्र शर्मा और आरपीएफ अधिकारी वीरेंद्र सिंह रत्नाकर भी उपस्थित रहे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *