LOADING

Type to search

तुर्किये के जवाब में भारत ने साइप्रस मुद्दा उठाया

Local

तुर्किये के जवाब में भारत ने साइप्रस मुद्दा उठाया

Share

UN नियमों के अनुसार समाधान की अपील
साइप्रस विवाद पर भारत का रुख

नई दिल्ली, 26 सितम्बर: तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन द्वारा UN में जम्मू-कश्मीर मुद्दा उठाने के जवाब में भारत ने साइप्रस का मामला उठाया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस से बात कर संयुक्त राष्ट्र नियमों के अनुसार विवाद का समाधान करने की बात कही। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।
नाटो प्रमुख के बयान का खंडन
जायसवाल ने नाटो प्रमुख मार्क रुटे के पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के दावे को खारिज किया। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई और नाटो से सावधानीपूर्वक बयान देने का आग्रह किया।
अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे
अमेरिका का नया टैरिफ: 1 अक्टूबर से दवाओं व अन्य चीजों पर 100% तक टैरिफ लागू।
अमेरिका से भारतीयों की वापसी: जनवरी से 2,417 भारतीय लौटे।
ईरान में किडनैपिंग: लोगों को झूठे नौकरी ऑफर से बचने की सलाह।
सिका देशों से दोस्ती: डिजिटल तकनीक, फूड सिक्योरिटी व पर्यावरण पर सहयोग।
रूसी सेना में भारतीय: 27 भारतीय भर्ती, सरकार ने सावधानी बरतने को कहा।
भारत ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर उसका रुख स्पष्ट और स्थिर है और देश की सुरक्षा व नागरिकों के हित के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *