LOADING

Type to search

‘रूसी तेल खरीदना बंद करे भारत वरना…’

Local

‘रूसी तेल खरीदना बंद करे भारत वरना…’

Share

अमेरिकी मंत्री लुटनिक की चेतावनी
वाणिज्य सचिव बोले- ट्रेड डील और टैरिफ पर बातचीत तभी संभव जब भारत रोके रूस से तेल आयात

नई दिल्ली, 11 सितम्बर
अमेरिका ने एक बार फिर भारत पर रूसी तेल आयात को लेकर दबाव बनाया है। अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि भारत को रूसी तेल की खरीद तुरंत बंद करनी होगी, तभी हाई टैरिफ और ट्रेड डील पर बातचीत संभव है।
लुटनिक ने रॉयटर्स से बातचीत में कहा, “भारत जब रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा, तब हम उनके साथ सभी समस्याओं का समाधान कर लेंगे।” उन्होंने दावा किया कि भारत जो 50% टैरिफ झेल रहा है, वह अमेरिकी दबाव के आगे झुक जाएगा।
हाल ही में ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में भी उन्होंने कहा था कि “एक-दो महीने में भारत माफी मांगकर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ समझौते की कोशिश करेगा।”
इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना “खास दोस्त” बताते हुए कहा था कि भारत-अमेरिका संबंध बेहद मजबूत हैं। इसके जवाब में पीएम मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट कर ट्रंप की भावनाओं की सराहना की और दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की बात कही।
हालांकि, ट्रंप की सकारात्मक टिप्पणियों के बीच उनके मंत्री की कड़ी चेतावनी ने दोनों देशों के बीच ऊर्जा और व्यापार नीति को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *