अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर प्रो. रघुवीर सिंह का निधन
Share
उदयपुर, 30 जनवरी: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर प्रो. रघुवीर सिंह राठौड़ का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने उदयपुर के निजी अस्पताल में सायं 4 बजे अंतिम श्वास ली। वे 88 वर्ष के थे और गत 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से भूगोल विषय के प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त रघुवीर सिंह कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में अंपायरिंग कर चुके। देवरिया भीलवाड़ा ठिकाणे के प्रो. राठौड़ वर्षों से यहां धाबाईजी की बाड़ी अशोक नगर में निवास कर रहे थे। पौत्र तपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार 31 जनवरी को सुबह 10 बजे महासतिया, आहड उदयपुर में किया जाएगा।
बीसीसीआई क्रिकेट अंपायर डॉ. अजात शत्रु सिंह शिवरती ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा राजस्थान अंपायरिंग के भीष्म पितामह कहे जाने वाले उनके गुरु सर प्रो. रघुवीर सिंह राठौड़ के निधन से मन व्यथित है।
