LOADING

Type to search

ISRO ने दिखाया भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का मॉडल

National

ISRO ने दिखाया भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का मॉडल

Share

2028 तक पहला मॉड्यूल लॉन्च

नई दिल्ली, 22 अगस्त: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार को दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) का मॉडल प्रदर्शित किया। नेशनल स्पेस डे से एक दिन पहले आयोजित इस कार्यक्रम में ISRO ने बताया कि भारत 2028 तक BAS का पहला मॉड्यूल लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है।
अभी तक केवल अमेरिका और चीन के पास ही स्पेस स्टेशन हैं। भारत इस लॉन्च के साथ तीसरा देश बन जाएगा, जिसके पास अपनी ऑर्बिटल लैब होगी। BAS का पहला मॉड्यूल BAS-01 करीब 10 टन वजनी होगा और इसे पृथ्वी से 450 किलोमीटर ऊंचाई पर लो अर्थ ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा। भारत का लक्ष्य 2035 तक स्टेशन के कुल पांच मॉड्यूल अंतरिक्ष में भेजने का है।
BAS में लाइफ साइंस, मेडिसिन और ग्रहों की खोज से जुड़े प्रयोग होंगे। यहां माइक्रोग्रैविटी में इंसानों की सेहत पर असर और लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने की तकनीकों की जांच होगी। साथ ही यह स्पेस टूरिज्म और कॉमर्शियल स्पेस सेक्टर में भारत को नई पहचान देगा।
केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि 2025 के अंत तक या 2026 की शुरुआत में गगनयान मिशन के तहत पहला भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में जाएगा। भारत का लक्ष्य 2035 तक BAS की स्थापना और 2040 तक चंद्रमा पर भारतीय भेजने का है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *