LOADING

Type to search

किसान संवाद में खाद, बिजली और एमएसपी के मुद्दे छाए

Local

किसान संवाद में खाद, बिजली और एमएसपी के मुद्दे छाए

Share

आयोग अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने सुनी किसानों की जमीनी समस्याएं
चित्तौड़गढ़, 29 जनवरी:
सीताफल एक्सीलेंस सेंटर में गुरुवार को आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने किसानों से सीधा संवाद किया। जिलेभर से पहुंचे 129 किसानों ने खाद-यूरिया की किल्लत, बिजली आपूर्ति, समर्थन मूल्य, बीमा क्लेम और नकली उर्वरक जैसी समस्याएं खुलकर रखीं।
किसानों ने बताया कि समय पर खाद और यूरिया नहीं मिलने से फसल उत्पादन प्रभावित हो रहा है और कालाबाजारी के कारण महंगे दाम चुकाने पड़ते हैं। एमएसपी से कम दाम पर खरीद पर रोक, नकली खाद पर सख्त कार्रवाई और पर्याप्त बिजली आपूर्ति की मांग प्रमुख रही।
संवाद में ऑनलाइन उर्वरक बुकिंग, एथेनॉल फैक्ट्री, गन्ना अनुसंधान केंद्र, खेतों तक रास्ते, अतिवृष्टि मुआवजा और पीएम किसान सम्मान निधि जैसे विषय भी उठे। महिला किसान द्वारा गेहूं में पीलेपन की समस्या बताने पर विशेषज्ञों ने संतुलित उर्वरक और जल निकास की सलाह दी।
आयोग अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2027 से दिन में बिजली आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया है और यूरिया की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य में फैक्ट्री लगाने की योजना पर भी काम चल रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों के हित सर्वोपरि रहेंगे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *