LOADING

Type to search

मंटेना परिवार की शाही शादी में रही थी जयपुर की सुनीता शेखावत की मीनाकारी ज्वैलरी की चमक

Local

मंटेना परिवार की शाही शादी में रही थी जयपुर की सुनीता शेखावत की मीनाकारी ज्वैलरी की चमक

Share

उदयपुर, 3 दिसम्बर : अमेरिकी उद्योगपति राजू मंटेना की बेटी की शाही शादी हाल ही में उदयपुर में संपन्न हुई। इस विशेष अवसर पर मंटेना परिवार ने जयपुर की प्रतिष्ठित ज्वेलरी डिजाइनर सुनीता शेखावत के अद्वितीय और दुर्लभ मीनाकारी पीस पहनकर समारोह की शोभा बढ़ाई।
डिज़ाइनों में ‘सरपेच’, ‘तुर्रा’, ‘जिघा’, ‘बर्ड पेंडेंट’ और म्यूज़ियम ऑफ मीनाकारी हेरिटेज के अन्य उत्कृष्ट पीस शामिल थे। प्रत्येक आभूषण भारतीय हस्तकला की समृद्ध परंपरा और ‘हैंडक्राफ्टेड हेरिटेज’ का प्रतीक है। सुनीता शेखावत ने मंटेना परिवार को उनके क्रिएशन में देखा तो गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की।
‘तुर्रा’ में सेमी-प्रेशियस स्टोन्स, मोती और रोंडे बॉसे इनेमल मीनाकारी का बेहतरीन मिश्रण है। ‘जिघा’ सफायर, रूबी, एमरल्ड और उत्कृष्ट मीनाकारी से सजी है। ‘सरपेच’ और ‘बर्ड पेंडेंट’ सोने, हीरे, माणिक और मोती के साथ 18वीं शताब्दी की शाही शिल्पकला का अद्वितीय उदाहरण हैं।
सुनीता शेखावत के एटेलियर द्वारा निर्मित ये पीस न केवल जयपुर की सांस्कृतिक विरासत और भारतीय हस्तकला का प्रतिनिधित्व करते हैं, बल्कि वैश्विक मंच पर भारतीय शाही ज्वैलरी की विशिष्ट पहचान भी स्थापित करते हैं। उल्लेखनीय है कि उन्होंने पहले अंबानी परिवार के लिए भी विशेष कलेक्शन डिजाइन किए थे, जो समारोह में प्रमुख आकर्षण बने थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *