LOADING

Type to search

J&K पुलिस ने 2900 किलो विस्फोटक जब्त किया, 3 डॉक्टर गिरफ्तार

Local

J&K पुलिस ने 2900 किलो विस्फोटक जब्त किया, 3 डॉक्टर गिरफ्तार

Share

जम्मू-कश्मीर, 10 नवम्बर: J&K पुलिस ने हरियाणा और यूपी में चलाए गए अभियान में कुल 2900 किलो संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक जब्त किया। इस कार्रवाई में फरीदाबाद के डॉक्टर मुजम्मिल शकील और लखनऊ की महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया गया।
मुजम्मिल के कमरे से 360 किलो विस्फोटक और असाल्ट राइफल बरामद हुई, जबकि शाहीन की कार से AK-47 राइफल, जिंदा कारतूस और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की गई। मुजम्मिल फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था और शाहीन उसकी गर्लफ्रेंड है।
इसके अलावा 7 नवंबर को सहारनपुर से डॉ. आदिल अहमद को भी गिरफ्तार किया गया था। वह अनंतनाग का निवासी है और पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में प्रैक्टिस करता था।
पुलिस ने बताया कि यह मॉड्यूल जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसर गजवात-उल-हिंद (AGuH) से जुड़ा था। आरोपी विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड चैनलों के जरिए आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार डॉक्टरों के कब्जे से अब तक कुल 2900 किलो IED बनाने की सामग्री बरामद हुई है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *