करेड़ा जैन मंदिर चोरी का खुलासा, माल भी बरामद
Share
पार्श्वनाथ तीर्थ की चोरी कुछ ही दिनों में सुलझी
चित्तौड़गढ़, 25 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क): करेड़ा पार्श्वनाथ जैन तीर्थ में जुलाई माह में हुई चोरी का चित्तौड़गढ़ पुलिस ने कुछ ही दिनों में सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर चोरी का माल बरामद कर लिया। इस उपलब्धि के सम्मान में श्री करेड़ा पार्श्वनाथ ट्रस्ट पेढ़ी द्वारा भूपालसागर में समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कपासन वृत्त के पुलिस उपाधीक्षक हरजीलाल यादव और उनकी पूरी टीम का सम्मान किया गया।
समारोह में पुलिस उपाधीक्षक हरजीलाल यादव ने कहा कि पुलिस का कार्य ‘थैंकलेस जॉब’ माना जाता है, जहां छोटी-सी गलती भी बड़ा प्रश्नचिह्न लगा देती है। लेकिन ट्रस्ट द्वारा किया गया यह सम्मान उनकी टीम के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हेमन्त कोठारी, मंत्री अनीश कोठारी, सदस्य बालेन्द्र कोठारी, अनिल मेहता, मंदिर कमेटी के सदस्य महेन्द्र सेठ, प्रशासक प्यारचंद भील, उप सरपंच विजय अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद अग्रवाल सहित जैन समाज और स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
चोरी का खुलासा करने वाली टीम में पुलिस उपाधीक्षक हरजीलाल यादव, कपासन थानाधिकारी सुनील शर्मा, भूपालसागर थानाधिकारी लादुलाल सोलंकी, आकोला थानाधिकारी गोवर्धन सिंह और जिला साइबर सेल के रामावतार शामिल थे। सभी अधिकारियों को ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया।
