LOADING

Type to search

कृति सेनन बहन की शादी के लिए उदयपुर पहुंचीं, बॉयफ्रेंड भी रहे साथ

Local

कृति सेनन बहन की शादी के लिए उदयपुर पहुंचीं, बॉयफ्रेंड भी रहे साथ

Share

9 जनवरी से शुरू होंगी शादी की रस्में, 11 जनवरी को लेंगे फेरे
उदयपुर, 8 जनवरी:
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन बुधवार को अपनी बहन नूपुर सेनन की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ उनका रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर भी नजर आया। नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी 11 जनवरी को शहर के आलीशान फेयरमोंट पैलेस होटल में रॉयल अंदाज में संपन्न होगी।
शादी से जुड़ी रस्में 9 जनवरी से शुरू होंगी। बुधवार शाम करीब 6 बजे कृति सेनन, नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन चार्टर फ्लाइट से डबोक एयरपोर्ट पहुंचे, जहां ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर कृति को देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आए।
एयरपोर्ट से सभी मेहमान सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि शादी समारोह पूरी तरह निजी रहेगा, जिसमें परिवार के सदस्य और चुनिंदा करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से भी गिने-चुने मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है।
गौरतलब है कि 3 जनवरी को नूपुर सेनन ने सोशल मीडिया पर स्टेबिन बेन के साथ सगाई की आधिकारिक घोषणा की थी। सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा था— “शायदों से भरी इस दुनिया में, मैंने अब तक का सबसे आसान ‘हां’ ढूंढ़ लिया।” वहीं, शादी की घोषणा पर कृति सेनन ने भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था— “मैं बहुत ज्यादा रोने वाली हूं।” सूत्रों के अनुसार इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए 13 जनवरी को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *