LOADING

Type to search

ऑनलाइन क्रिप्टो निवेश में लाखों की ठगी

Local

ऑनलाइन क्रिप्टो निवेश में लाखों की ठगी

Share

फर्जी डिजिटल वॉलेट और वेबसाइट का इस्तेमाल
उदयपुर, 7 अक्टूबर:
शहर में ऑनलाइन क्रिप्टो करेंसी निवेश के नाम पर निवेशकों से लाखों रुपये ऐंठने का गंभीर मामला सामने आया है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने झांसा देकर करीब 15 लोगों से कुल 1 करोड़ रुपये जमा करवाए।
शिकायतकर्ता शंकर लाल खींची ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें यह भरोसा दिलाया कि निवेश पर 30 प्रतिशत तक लाभ मिलेगा। आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए अमेरिका स्थित कंपनी और कारोबारी एलन मस्क से जुड़ने का झांसा देकर निवेशक विश्वास जीतने की कोशिश की।
दर्ज मामले के अनुसार राजू लाल गमेती, नारायण टेलर, अमित जैन सहित अन्य आरोपियों ने नकद और ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से निवेशकों का पैसा हड़प लिया और अब राशि लौटाने से इनकार कर रहे हैं।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने फर्जी सरकारी प्रमाणपत्र और वेबसाइट के माध्यम से निवेशकों को आर्थिक नुकसान पहुँचाया। पुलिस ने निवेशकों से सावधानी बरतने और डिजिटल लेनदेन में संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरे मामले की तह तक जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी और ठगी से पीड़ितों के धन की वसूली की कोशिश कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *