LOADING

Type to search

बार से जुड़े वकीलों का जिला कलेक्टर-एसपी को अल्टीमेटम

Local

बार से जुड़े वकीलों का जिला कलेक्टर-एसपी को अल्टीमेटम

Share

पीएम से मिलवाओ, वरना उग्र आंदोलन
उदयपुर, 23 सितम्बर:
मेवाड़-वागड़ हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति और बार एसोसिएशन उदयपुर का आंदोलन जारी है। मंगलवार को बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मिला। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांसवाड़ा दौरे के दौरान वकीलों के प्रतिनिधिमंडल को मिलने अवसर नहीं मिला तो वह विरोध प्रदर्शन करेंगे।
संघर्ष समिति ने बताया कि 19 सितंबर से चल रहे संभाग स्तरीय प्रदर्शन को सामाजिक और धार्मिक संगठनों का भी समर्थन मिल चुका है। प्रधानमंत्री से मुलाकात कर समिति सीधे यह तथ्य रखना चाहती है कि मेवाड़-वागड़ क्षेत्र में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना जरूरी है। क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियाँ, बड़ी जनसंख्या और न्याय की सुविधा से वंचित आमजन इसकी मांग को मजबूती देती है। बैठक में बार एसोसिएशन उदयपुर अध्यक्ष चंद्रभान सिंह शक्तावत, उपाध्यक्ष देवीलाल जाट, महासचिव महावीर प्रसाद शर्मा, सचिव अभिषेक कोठारी, संघर्ष समिति संयोजक रमेश नंदवाना, महासचिव राम कृपा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र नागदा, अरुण व्यास सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *