LOADING

Type to search

उदयपुर में घर में घुसा तेंदुआ, मां-बेटे पर किया हमला

Local

उदयपुर में घर में घुसा तेंदुआ, मां-बेटे पर किया हमला

Share

तीन घंटे रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़ा
उदयपुर, 1 नवम्बर: उदयपुर के बेमला ग्राम पंचायत के आड़ी तलाई क्षेत्र में शनिवार को एक घर में तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने एक महिला और उसके 3 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। महिला ने अपने बच्चे को बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाया, जिससे तेंदुआ कमरे की ओर भागा। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए को कमरे में बंद कर दिया।
कुछ देर बाद तेंदुआ गेट का हिस्सा तोड़कर बाहर भाग गया। ग्रामीणों ने करीब 500 मीटर तक उसका पीछा किया, लेकिन तेंदुआ पास के एक पोल्ट्री फार्म में घुस गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया। घायल मां-बेटे को सीएचसी कुराबड़ में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई गई।
कुराबड़ के क्षेत्रीय वन अधिकारी राम नारायण डांगी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मुख्यालय को जानकारी दी गई थी। रेस्क्यू टीम के शूटर जितेंद्र अजित कुमार ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया। इलाज के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
ग्रामीण गज सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे बद्रीलाल मीणा के घर के आंगन में तेंदुआ अचानक आया। तेंदुए ने झपट्टा मारकर महिला मंजू बाई (25) और उनके बेटे रोहित (3) को गिरा दिया। महिला के शोर मचाने पर तेंदुआ पक्के कमरे में चला गया। लगभग तीन घंटे बाद तेंदुआ दरवाजा तोड़कर बाहर निकला और पोल्ट्री फार्म में घुस गया। दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर उदयपुर से वन्यजीव उड़नदस्ता टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित पिंजरे में बंद कर सज्जनगढ़, उदयपुर इलाज के लिए ले गई।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *