डूंगरपुर में लग्जरी कार से शराब तस्करी का भंडाफोड़
Share
सीकर के तीन तस्कर गिरफ्तार, 3.80 लाख रुपए की महंगी शराब जब्त
डूंगरपुर, 13 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज): डूंगरपुर जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। धम्बोला थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ के तहत एक क्रेटा कार से 9 कार्टन महंगी शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है।
थानाधिकारी रिजवान खान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर राजस्थान-गुजरात के सरथुना बॉर्डर पर नाकेबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध क्रेटा कार को रोका गया, जिसकी तलाशी में विभिन्न हिस्सों में छिपाई गई शराब बरामद हुई।
पुलिस ने सीकर निवासी श्रवण गुर्जर, रतनलाल गुर्जर और राजेश गुर्जर को गिरफ्तार किया है। कार और शराब को आबकारी अधिनियम के तहत जब्त किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।
