लोकसभा अध्यक्ष ने किए सांवलिया सेठ के दर्शन
Share
मंडफिया, 26 दिसंबर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भगवान श्री सांवलिया जी सेठ मंडफिया मंदिर में दर्शन किए। मंदिर के पुजारी ने उन्हें तुलसी और चरणामृत प्रदान किया। मंदिर मंडल की ओर से मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने ओढ़नी ओढ़ाकर, भगवान का महाप्रसाद और तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, मंदिर अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, मुख्य निष्पादन अधिकारी प्रभा गौतम, मंदिर बोर्ड सदस्य पवन तिवारी, रामलाल गुर्जर, हरिराम गाडरी, किशनलाल अहीर और मंडफिया जीएसएस अध्यक्ष राजकुमार वैष्णव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला के मंदिर आगमन का स्वागत किया और उन्हें मंदिर परिसर का भ्रमण भी कराकर मंदिर की व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
