भगवान बिरसा मुंडा आज भी आदर्श: सांसद डॉ. रावत
Share
उदयपुर सांसद ने गुजरात में परिसंवाद में व्यक्त किए विचार
उदयपुर, 1 नवम्बर: सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, जिन्होंने अंग्रेजी शासन और ईसाई मिशनरी के विरुद्ध हुंकार भरी, आज भी आदिवासी समाज के लिए प्रेरणा और आदर्श हैं।
डॉ. रावत यह बात गुजरात के केवड़िया में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा विषयक राष्ट्रीय परिसंवाद में बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे और जनजाति समाज की पहचान व अस्मिता का प्रतीक हैं। उन्होंने अंग्रेजों को भगाकर स्वतंत्र शासन स्थापित करने की बात की थी, लेकिन अंग्रेजों ने उन्हें जहर देकर शहीद कर दिया।
सांसद डॉ. रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने जनजाति गौरव दिवस घोषित कर हजारों गुमनाम नायकों को सम्मानित किया। इस परिसंवाद में झारखंड, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से 500 से अधिक शोधार्थी, प्रोफेसर और वक्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य बिरसा मुंडा के संघर्ष और आदिवासी गौरव को नई पीढ़ी तक पहुंचाना था।
