LOADING

Type to search

मदन राठौड़ बोले- बीजेपी में कार्यकर्ता टिकट की चिंता नहीं करें, प्रत्याशी की जीत सच्चा दायित्व

Local

मदन राठौड़ बोले- बीजेपी में कार्यकर्ता टिकट की चिंता नहीं करें, प्रत्याशी की जीत सच्चा दायित्व

Share

निकाय व पंचायतीराज चुनाव में कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रतिनिधित्व

चित्तौड़गढ़,5 अक्टूबर (उदयपुर डेस्क): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को टिकट की चिंता नहीं करनी चाहिए, बल्कि भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करना ही सच्चा दायित्व है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंचायत, जिला परिषद, जीएसएस अध्यक्ष, बैंक डायरेक्टर जैसे चुनावों में कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा, बशर्ते वे संगठित रहकर पार्टी की नीति और रीति पर चलें।
राठौड़ रविवार को चित्तौड़गढ़ की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक को संबोंधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा में पद कोई साधारण जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह नेतृत्व की अपेक्षाओं को पूरा करने का उत्तरदायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे देश, प्रदेश और विदेश की जानकारी रखें ताकि सामाजिक संवाद में वे प्रभावी भूमिका निभा सकें।
राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में हर कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जाती है। कार्यकर्ताओं को उनके संघर्ष और मेहनत के अनुरूप उचित प्रतिनिधित्व मिलता है। भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है।
बैठक में गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश भडाना, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, विधायक सुरेश धाकड़, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांसद खेल महाकुंभ के पोस्टर का विमोचन किया गया।
पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई :राठौड़
राठौड़ ने विपक्ष पर जमकर प्रहार करते हुए कहा है कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को काम तथा हर काम के लिए कार्यकर्ता के सिद्धांत को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। राठौड़ ने कहा कि 2014 से पूर्व देश घोटालों में डूबा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जीएसटी, आर्थिक सुधार, महंगाई पर नियंत्रण, रेलवे का आधुनिकीकरण, वंदे भारत ट्रेन, चंद्रमा पर भारत का झंडा, हर घर सोलर योजना, रोजगार व सहकारिता क्षेत्र में सुधार जैसी उपलब्धियां भारत को विकसित राष्ट्र की ओर ले जा रही हैं। ऐसे में विपक्ष बौखला गया है और अफवाहें फैला रहा है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *