LOADING

Type to search

गुजरात में कैबिनेट का बड़ा फेरबदल

National

गुजरात में कैबिनेट का बड़ा फेरबदल

Share

सभी 16 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल होगी नई शपथ
गांधीनगर, 16 अक्टूबर:
गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के सभी 16 मंत्रियों ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। नई कैबिनेट की शपथ समारोह कल सुबह 11.30 बजे गांधीनगर में होगी। इस फेरबदल को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़ा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं और 2 डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना है। वर्तमान में सीएम समेत 17 मंत्री थे—8 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्री। नए गठन में संख्या बढ़कर 22-23 तक हो सकती है। कांग्रेस से भाजपा में आए विधायक भी मंत्री बन सकते हैं।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मौजूदा मंत्री पार्टी आलाकमान की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए थे। हाल ही में विसावदर उपचुनाव में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के अभियान के बावजूद भाजपा हार गई थी।
विशेषज्ञों का मानना है कि पुराने दिग्गज नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देकर सरकार को मजबूत किया जाएगा। 2022 में भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री पद संभाला था और तीन साल से मंत्रिमंडल में कोई बदलाव नहीं हुआ। आगामी नगर पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फेरबदल किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *