LOADING

Type to search

ममता बोलीं- चुनाव आयोग राज्य के अफसरों को धमका रहा

National

ममता बोलीं- चुनाव आयोग राज्य के अफसरों को धमका रहा

Share

वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ लोकतंत्र के साथ धोखा होगा
कोलकाता, 9 अक्टूबर:
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग राज्य सरकार के अधिकारियों को धमका रहा है। ममता ने चेतावनी दी कि उनकी सरकार ऐसी धमकियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के नाम पर राजनीतिक दखल दे रही है और वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ लोकतंत्र के साथ धोखा होगा।
ममता ने कहा कि चुनाव की तारीखों का ऐलान भी नहीं हुआ है, फिर चुनाव आयोग के अधिकारी राज्य दौरे पर जाकर सरकारी अधिकारियों को बुला रहे हैं। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल पर आरोप लगाया कि वे SIR प्रक्रिया में राजनीति कर रहे हैं और भ्रष्ट अफसरों की नियुक्ति कर रहे हैं। ममता ने कहा कि SIR के जरिए 1.5 करोड़ वोटर्स को हटा देने की कथित योजना पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है।
उन्होंने भाजपा और बजरंग दल पर भी निशाना साधा और कहा कि उनकी यह घमंडी और तानाशाह सरकार देश को नुकसान पहुंचा रही है। ममता ने यह टिप्पणी पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच की। उन्होंने सवाल उठाया कि कैसे 15 दिनों में SIR पूरी हो सकती है और कहा कि इस तरह की कार्रवाई गरीब और अल्पसंख्यक वोटर्स को वोटिंग से वंचित करने की कोशिश मानी जा सकती है। इसके पहले ममता ने अमित शाह की तुलना मीर जाफर से करते हुए कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री देश के लिए खतरा बन रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *